Types of Dies in Hindi

3

डाई के प्रकार Types of Dies

Types of Dies in Hindi

Types of Dies in Hindi

                               डाई एक चुड़ी काटने का औजार है। डाई के द्वारा किसी भी गोलाकार पाइप या सरिये (Round Pipes or Bars) के डायामीटर (Diameter) पर चूड़ियां बनाई जाती है। जिस प्रकार टैप (Tap) के द्वारा किसी भी गोल सुराख (Round Hole) में चूड़ियां बनाई जाती है। डाई के बीच में सुराख करके विशेष प्रकार की वी चूड़ियां ( V Threads) बनाई जाती है। इन चूड़ियों को कटींग धार (Cutting Edges) देने के लिए 3, 4, 5 या 6 सुराख इस प्रकार कर दिए जाते हैं कि चूड़ी वाला सुराख भी थोड़ा सा कट जाए उस कटे हुए सुराख से ही चूड़ी का कटिंग धार बनता है। डाई कुछ चूड़ियां ग्राइंडर (Grinder) के द्वारा चैंम्फर (Chamfer) कर दी जाती है जिससे डाई चलाते वक्त जॉब पर आसानी से चूड़ियां पकड़ लेती है। डाई बनाने के लिए एलॉय स्टील (Alloy Steel) या हाई स्पीड स्टील (High Speed Steel) काम में लिया जाता है और फिर डाई को हार्ड एवं टैम्पर (Hard and Temper) पर किया जाता है।

Types of Dies in Hindi

Types of Dies

ठोस डाई (Solid Die)
गोल स्प्लिट डाई (Round Split die)
एडजेस्टेबल डाई (Adjustable Die)
डाई नट (Die Nut)
डाई प्लेट (Die Plate)
पाइप डाई (Pipe Die)
चेजर डाई (Chaser Die)
एक्रन डाई (Acron Die)

ठोस डाई (Solid Die)

                         ठोस डाई एलॉय स्टील या हाई स्पीड स्टील के गोल टुकड़े में बनी होती है। इसमेें वी आकार (V Shape) की विशेष चूड़ियां कटी होती है। और तीन या चार फ्लुट्स बने होते हैं। चूड़ी काटते वक्त जो स्क्रैप निकलता है वह फ्लूट्स से होकर नीचे गिर जाता है। इसका बोर फिक्स होता है, इसका बोर कम ज्यादा नहीं कर सकते। इसको एक बार घुमाने ऐसे ही चूड़ी की पूरी गहराई आ जाती है। इसलिए इसको ठोस डाई या सॉलिड डाई कहते हैं।

गोल स्प्लिट डाई (Round Split die)

                         स्प्लिट डाई दिखने में सॉलिड डाई के समान ही होती है। लेकिन इस डाई को एक साइड से काट दिया जाता है। इसकी कटी हुए जगह पर स्क्रू लगाकर डाई को खोल कर इसका बोर कम या ज्यादा किया जा सकता है। जिसकी वजह से यह डाई एक बार में चूड़ी की पूरी गहराई नहीं काटती। इसको डाई हैंडल में पकड़कर प्रयोग में लाया जाता है। डाई स्टाॅक में लगे स्क्रू की सहायता से इसको सेट करके इच्छा अनुसार चूड़ी की गहराई दी जा सकती है।

एडजेस्टेबल डाई (Adjustable Die)

                          यह डाई दो टुकड़ों में बनी होती है। जिसे डाई बिट्स (Bits) कहते हैं। इसमें वी आकार की चूड़ियां कटी होती है ओर फ्लूट्स भी बने होते हैं। डाई के बीट्स को गोलाकार डाई ब्लाॅक में बने आयताकार खांचे में फिट किया जाता है। दोनों पीस को आगे लाने के लिए एडजेस्टेबल स्क्रू लगे होते हैं। इस डाई का प्रयोग बड़े साइज के जॉब पर चूड़ी बनाने के लिए किया जाता है चूड़ी की गहराई दो या तीन बार सेटिंग करके डाई घुमाने से आ जाती है।

डाई नट (Die Nut)

                               यह डाई षट्भुजाकार (Hexagonal) या वर्गाकार (Square)  नट  के आकार (Shape) की होती है। डाई नेट में 4 या 6 फ्लेट्स कटे होते हैं। इस डाई को घुमाने के लिए स्पैनर या रिंच (Spanner or Wrench) का प्रयोग किया जाता है। इस डाई का प्रयोग खराब चूड़ियों को ठीक करने के लिए किया जाता है।

डाई प्लेट (Die Plate)

                            यह डाई कार्बन स्टील की बनी एक प्लेट होती है। जिस पर एक साइड में हैंडल लगा होता है। जिस पर एक लाइन में बहुत से अलग-अलग साइज की सुराख होते हैं, और इन सुराखों में चूड़ियां कटती हुई होती है। इसका प्रयोग छोटे साइज के स्क्रू जिनका साइज 3 मि०मी० से कम होता है उनपर चूड़ियां बनाने के लिए किया जाता है। इसको सीधे स्क्रू पर घुमाया जाता है। इसके लिए किसी डाई हैंडल का प्रयोग नहीं किया जाता।

पाइप डाई (Pipe Die)

                          यह डाई पाइपों के डायामीटर पर चूड़ी निकालने के लिए काम में लाई जाती है। इस डाई में दो या चार पीस होते हैं। जिन्हें एक विशेष प्रकार के डाई स्टॉक में फिट किया जाता है। डाई के साइज को कम या ज्यादा करने के लिए एडजस्टिंग स्क्रू का प्रयोग किया जाता है। डाई स्टॉक में एक गाइड बुश भी लगा होता है। जो पाइप को गाइड करता है। जिससे पाइप चूड़ियां सीधी कटती है।

चेजर डाई (Chaser Die)

                           चेजर डाई में 4 या 6 स्टील के बिट्स के सेट होते हैं। चेजर डाई का प्रयोग ऑटोमेटिक मशीनों पर जॉब के बाहरी चूड़ी निकालने में किया जाता है। चेजर डाई हेड ऑटोमेटिक सिस्टम के आधीन खुलते और बंद होते हैं। चेजर डाई हेड के गुटके जब चूड़ी निकालते हैं तब बंद रहते हैं एक निश्चित लंबाई तक जाने के बाद गुटके खुल जाते हैं और डाई हेड वापस बाहर आ जाता है।

एक्रोन डाई (Acron Die)

                            एक्रोन डाई एक विशेष प्रकार की डाई है। इसका उपयोग किसी हॉल या स्लॉट में या किसी गहराई में लगी राॅड पर चूड़ी काटने के लिए किया जाता है। इस डाई को एक विशेष प्रकार के होल्डर में क्लैंप करके होल के अंदर ले जाकर मशीन से या हाथ से चलाया जाता है।

Types of Dies in Hindi

डाई के द्वारा चूड़ी निकालते समय ध्यान रखने योग्य बातें :-

1 * जिस राॅड या पाइप पर चूड़ी निकालनी हो सबसे पहले उसका डायमीटर डाई के अनुसार बना लेना चाहिए।
2 * पाइप या राॅड जिस पर चूड़ियां निकालनी है उस पर चैंम्फर लगा होना चाहिए। ताकि डाई आसानी से चूड़ी निकालना शुरू कर ले।
3 * पाइप या राॅड को वॉइस में सीधा एवं मजबूती से क्लैंप करना चाहिए।
4 * डाई को डाई स्टॉक में सही पोजीशन में क्लैंप करना चाहिए।
5 * डाई चलाते वक्त जॉब पर व डाई की चूड़ियों पर लुब्रिकेट का प्रयोग करना चाहिए।
6 * डाई को जॉब पर दबाते हुए दोनों हाथों से हैंडल को बैलेंस करते हुए घुमाना चाहिए।
7 * डाई चलाते समय एक राउंड सीधा और आधा राउंड उल्टा घुमाना चाहिए।
8 * चूड़ी की पूरी गहराई बनाने के लिए डाई को स्क्रू के द्वारा समायोजित ( सेट ) किया जाना चाहिए।
9 * प्रक्रिया पूरी होने पर डाई वह डाई हैंडल को अपने उचित स्थान पर रख देना चाहिए।

Lathe Machine Thread Chart

Parts of Lathe Machine खराद मशीन ( लेथ मशीन ) के हिस्से

Jig and fixture in hindi

Type of V Threads in hindi

Type of Lathe Machine (लेथ मशीन के प्रकार)

History of Lathe Machine लेथ मशीन का परिचय और इतिहास



Types of Dies in Hindi

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here